- जिताऐ कांग्रेस को रू रामनिवास
- जौरा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
जौरा । आगामी दिनों में जौरा सीट के लिये विधानसभा का उपचुनाव होना है लिहाजा एकजुटता के साथ जौरा सीट को जिताने का लक्ष्य सभी का रखना है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जौरा के तत्वाधान में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर ने कार्यकर्ताओं से कही। यहीं पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रामनिवास रावत ने भी पार्टी को जिताने की बात कही।
27 फरवरी को जौरा स्थित टाउन हॉल में कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर श्री कपूर ने कहा कि 2018 में इस जिले की जनता ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल देते हुए सभी 6 सीटे जिताकर इतिहास रचा। आगामी दिनों में जौरा एवं आगर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन, एकजुटता से जीतकर विधानसभा में 116 सीटों के साथ बहुमत प्राप्त करेगी। श्री कपूर ने यह भी कहा कि 2018 के चुनावों में किये गये वायदों को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ व उनके मंत्री कर रहे है। अधिकतर जिलों में कर्ज माफी व अन्य विकास के वायदे कांग्रेस सरकार पूरा कर रही है। 15 साल बाद सत्ता में वापिसी के बाद कार्यकर्ताओं की चाहत, उम्मीद काम कराने की बढ़ जाती है। कार्यकर्ताओं की बात के साथ उनका सम्मान भी आवश्यक है। भाजपा पर प्रहार करते हुए कपूर ने कहा कि मोदी, शाह, शिवराज झूठे है। पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों से आमजन त्रस्त है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। कपूर ने पूर्व विधायक महेश मिश्र द्वारा गांधी आश्रम की जमीन वाले प्रकरण के लिये मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात कही। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि बनवारीलाल शर्मा के असामायिक निधन से सभी स्तब्ध है। आगामी दिनों में उपचुनाव के लिये सभी की सहभागिता आवश्यक है। टिकिट मांगने का अधिकार सभी को है। लेकिन जिसे भी टिकिट मिले उसे जिताने के लिये अन्य सभी दावेदार एकजुटता के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जिताऐ। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह चिंटू एवं ओमप्रकाश गुप्ता ने किया। यहां पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश मावई ने भी सभी कार्यकर्ताओं से मेहनत एकजुटता के साथ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की बात कही।
बॉक्स रू-
सिंधिया की सभा को बनाऐ सफल
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान संजय कपूर, रामनिवास रावत, अशोक सिंह, राकेश मावई ने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि 7 मार्च को पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जौरा पधार कर एक विशाल आमसभा को सम्बोधित कर क्षेत्र के लिये विकास की सौंगाते देंगे। लिहाजा आप सभी अपने साथियों सहित मण्डी प्रांगण जौरा में उपस्थित रहे। सभा से पूर्व सिंधिया के साथ ग्वालियर-मुरैना से वाहनों का काफिला रैली के रूप में चलेगा।
Comments
Post a Comment