साम्प्रदायिक हिंसा, दहेज प्रथा और जातिवाद के खिलाफ सड़कों पर उतरे आनंद मार्ग स्कूल के नन्हे मुन्हे बच्चे विश्व विज्ञान दिवस पर मानवता को दिया बुराईयों से मुक्त रहने और स्वच्छता का संदेश 

शिवपुरी। विवेकानंद कॉलोनी में स्थित आनंद मार्ग स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों और स्कूल स्टॉफ ने सामाजिक बुराईयों के खिलाफ अलख जगाने और स्वच्छता का संदेश देने के लिए कॉलोनी और उसके आस पास के एरिए में एक प्रभावी रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चे दहेज प्रथा, नशा, हिंसा- खास तौर पर साम्प्रदायिक हिंसा, जातिवाद, जुआ के खिलाफ नारे लगा रहे थे। वहीं स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश भी दे रहे थे। आनंद मार्ग स्कूल की प्राचार्य अवधूतिका, आनंदलाघिमा आचार्य द्वारा बताया गया कि इस रैली के माध्यम से बच्चों में भी यह भावना जागृत करने का प्रयास किया गया कि वह पशु पक्षियों, पेड़-पौधों एवं मनुष्यों के प्रति मानवतावादी दृष्टिकोण रखें तथा जहां भी रहे अपने आसपास एक स्वच्छ वातावरण बनाकर रखें तथा लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। 
आनंद मार्ग विद्यालय शिवपुरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आनंद मार्ग की संस्था प्रीवेंशन ऑफ कु्रएलिटी टू एनीमल्स एण्ड प्लांट्स के बैनर तले एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यार्थी एवं शिक्षक गणों ने भाग लेकर सामाजिक बुराईयों के प्रति शंखनाद किया। रैली में बच्चों के हाथों में प्ले कार्ड थे। जिन पर विभिन्न प्रकार के जागरूक करने वाले स्लोगंस लिखे हुए थे। रैली का मुख्य उद्देश्य यह था कि सभी को जीने का स्वस्थ वातावरण दिया जाए। रैली के माध्यम से जीओ और जीने दो का संदेश दिया गया। विद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि आनंद मार्ग द्वारा इस प्रकार का जागरूकता अभियान विश्व में हर जगह चलाया जा रहा है। जिससे सामाजिक बुराईयों से मनुष्यता को दूर किया जा सके और मनुष्य इससे अपने आप को विकसित कर देव योनि में प्रतिष्ठित हो सके। यह रैली विवेकानंद कॉलोनी एवं शक्तिपुरम कॉलोनी में निकाली गई। 

सदभाव बनाना है जीवन का लक्ष्य 
आनंद मार्ग स्कूल की प्राचार्य ने रैली के बाद बताया कि जीवन का चरम लक्ष्य सदभाव बनाए रखना है। बच्चों को बचपन से ही यह संदेश देना चाहिए कि मानव-मानव एक हैं। मानव का धर्म एक है। इंसान के प्रति सदभाव और पशु पक्षियों तथा पेड़ पौधों के विरूद्ध हिंसा बंद होनी चाहिए। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु विश्व के सभी अच्छे लोग एक हों। 


Comments