विकास यात्रा से पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है लाभ-रघुराज कंसाना

 


मुरैना 24 फरवरी 2023/आज विकास यात्रा नगर निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 19 से प्रारंभ होकर वार्ड क्रमांक 25 में समाप्त की गई। विकास यात्रा को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग वित्त आयोग निगम के अध्यक्ष रघुराज कंसाना ने वार्ड क्रमांक 19 में कहा कि विकास यात्रा से पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना भी था कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जाए। इसी क्रम में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास यात्रा का आयोजन प्रत्येक ग्राम शहर में किया जा रहा है। विकास यात्रा से पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। विकास यात्रा से भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को पूरा करते हुए पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री रुस्तम सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से आम जनों को शासन की योजनाओ विकास कार्यों से अवगत कराया जा रहा है। रुस्तम सिंह ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की अधिक संख्या को देखते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं पुरुष से आगे है आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना हुनर दिखा रही हैं और आगे बढ़ रही हैं रुस्तम सिंह ने महिला स्व सहायता समूह की भी बात करते हुए कहा कि महिला स्व सहायता समूह से जुड़ें और आर्थिक गतिविधि के माध्यम से आर्थिक लाभ कमाते हुए सशक्त हों। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हमीर सिंह पटेल ने विकास यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा से प्रदेश का मान बढ़ाया है। आम जनों को विकास यात्रा में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का तत्काल मौके पर ही लाभ दिया जा रहा है। पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर योगेश पाल गुप्ता ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा विकास यात्रा से मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं से आमजन को अवगत कराया जा रहा है। जिन व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभान्वित किया जाना है उन्हें भी मौके पर लाभ दिया जा रहा है। 

 विकास यात्रा में नगर निगम के पूर्व महापौर अशोक अर्गल पूर्व विधायक परशुराम मुदगल, इंदर सिंह हर्षाना, दक्षिण मंडल अध्यक्ष सोनू शर्मा, अनूप जैन पार्टी के उपाध्यक्ष संजय शर्मा, मधु दंडोतिया महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना दंडोतिया, मीना राकेश जाटव, पार्षद आशा शिवहरे, अशोक टैगोर, सीमा कौशिक जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष गुड्डी बाई खटीक, मीना भदोरिया, ओमप्रकाश ठगेले, मुरारीलाल खस राहुल पचौरी जितेंद्र घुरेया, केडी दंडोतिया नगर निगम आयुक्त संजीव कुमार जैन सहायक आयुक्त अशोक बंसल, सहायक यंत्री केके शर्मा नगर निगम जनसंपर्क अधिकारी यात्रा प्रभारी रहीम चौहान, अधीक्षक यंत्री प्रदीप जादौन मोहन सिकरवार राशिद खान, सोनू शर्मा, विवेक पाराशर रंजीत घुरिया अभिषेक शिवम परमार सोनू महेश्वरी सियाराम सविता बंटी उपाध्याय आनंद परमार राहुल यादव सुशील नरवरिया मोहर सिंह आदि कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

क्र 379

Comments